Banda : डाॅक्यूमेंट्री के माध्यम से बताई हिंदी की महत्ता

अतर्रा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा रविवार को हिंदी दिवस समारोह आयोजित हुआ। 

इस दौरान कॉलेज के सभागार में हिंदी दिवस के महत्व पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई। इसमें हिंदी भाषा की सांस्कृतिक और एकता की भूमिका को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में द्वितीय वर्ष के छात्र सत्य प्रकाश मिश्रा और प्रथम वर्ष की निधि, रिया पटेल, प्रिंस गौतम, खुशी पांडेय, अवनीश उपाध्याय ने हिंदी की आधुनिक उपयोगिता पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में अतिथि डॉ. अमित त्रिपाठी ने हिंदी की प्रासंगिकता पर विचार साझा किए। वहीं डॉ. सिद्धार्थ अरजरिया ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण से विचार रखे। निदेशक प्रो. एसपी शुक्ला ने हिंदी के दार्शनिक पक्ष को रेखांकित किया। समापन पर डॉ. सुरेंद्र कुमार यादव ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में छात्र छात्राएं, सहित कालेज के प्रोफेसर, कर्मचारी मौजूद रहे।


साभार : अमर उजाला


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ