Jalaun : पीईटी के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन

उरई। आगामी छह व सात सितंबर को होने वाली पीईटी के लिए उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल द्वारा विशेष ट्रेन का संचालन पांच से सात सितंबर तक किया जा रहा है।


झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पांच सितंबर को ट्रेन का संचालन झांसी से प्रयागराज के लिए वाया कानपुर होते हुए किया जाएगा। जिसमें झांसी से शाम 6:20 बजे संचालित होकर चिरगांव, मोंठ, एट, उरई, कालपी, पुखरायां, भीमसेन व गोविंदपुरी तक किया जाएगा। इसमें ट्रेन का ठहराव प्रत्येक स्टेशन पर दो मिनट का होगा। वही सात सितंबर को झांसी से गोविंदपुरी के लिए शाम को 6:20 बजे संचालित होकर चिरगांव, मोंठ, एट, उरई, कालपी, पुखरायां, भीमसेन, गोविंदपुरी तक चलाया जाएगा। दूसरा झांसी से गोविंदपुरी 6 व 7 सितंबर को झांसी से दोपहर के 1:30 बजे चलकर चिरगांव, मोंठ, एट, उरई, कालपी, पुखरायां, भीमसेन गोविंदपुरी तक चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे परीक्षार्थियों को आने-जाने में लाभ मिलेगा। 

साभार : अमर उजाला


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ