Mahoba : हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस, गुरुओं का हुआ सम्मान

जिले में शिक्षक दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गुरुओं का सम्मान किया। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को मनोयोग से शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।

शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य कमलेश सिंह ने मां सरस्वती व डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षक दिवस का महत्व बताया। प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं और शिक्षा वह अमूल्य पूंजी है जिसे कोई छीन नहीं सकता। संगीताचार्य पं. जगप्रसाद तिवारी ने भी छात्र-छात्राओं को शिक्षकों का सम्मान करने और उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि विजय बहादुर सिंह ने शिक्षकों को श्रीफल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर आचार्य अरुण श्रीमाली, जयनारायण, गिरीश, आदित्य, सुनील, रविंद्र आदि मौजूद रहे।

कुलपहाड़ संवाद के अनुसार जनतंत्र इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य जेपी अनुरागी ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस का महत्व बताया। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसी तरह आरबीपीएस स्कूल, क्रिश्चियन स्कूल, जय बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज, चिंतामणि विद्यालय, जीबी इस्लामिया, सीवी रमन, हरिओम विद्यालय, मीना पब्लिक स्कूल आदि में शिक्षक दिवस मनाया गया। श्रीनगर संवाद के अनुसार भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर मेधावी छात्रा ज्योति, रोशनी, चांदनी, दीक्षा, करीना व जूली को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राममनोहर, कल्याण सिंह यादव, श्यामप्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

साभार : अमर उजाला


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ