सागर में पिछले 36 घंटे से कहीं रिमझिम तो कहीं हल्की तेज बारिश होने का सिलसिला जारी है यही वजह है कि 2 इंच तक बारिश रिकॉर्ड की गई है स्थानीय मौसम विभाग ने अगली 48 घंटे के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.
सागर जिले के 12 विकास खंडों में से पांच जगह पर 1 इंच या उससे अधिक बारिश दर्ज की गई जिसमें गढ़ाकोटा रहली देवरी जैसीनगर और बंडा में शामिल हैं, इसके अलावा बाकी तहसीलों में आधा इंच या उससे कम बारिश दर्ज की गई है.
पिछले 36 घंटे में जिले के सभी हिस्सों में ठीक-ठाक बारिश हो गई है जिसकी वजह से किसानों ने भी राहत की सांस ली है क्योंकि अगस्त के महीने में तेज धूप निकलने की वजह से फसली मुरझा गई थी और उन्हें पानी की सख्त जरूरत थी
सागर केंद्र के मौसम विज्ञानी विवेक छलोत्रे बताते हैं कि सागर में सितंबर के महीने में भारी बारिश की संभावना तब बनती है. जब बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र ओडिशा तट को पार करते हुए पश्चिमी तथा उत्तर-पश्चिमी दिशा में बढ़ता हुआ मध्यप्रदेश की ओर आता है. फिलहाल ऐसी ही परिस्थितियां बनी है जिसकी वजह से अच्छी बारिश की संभावना है.
सागर जिले में इस साल मक्का की खेती बहुत बड़ी पैमाने पर की जा रही है और इस समय भुट्टा निकल रहे हैं ऐसे में फसल के लिए पानी की आवश्यकता होती है और इस समय जो पानी गिर रहा है वह फसलों के लिए अमृत का काम कर रहा है.
सोयाबीन और उड़द की फसल पर भी संकट आ गया इन्हें अभी और पानी की जरूरत है लेकिन पिछले 36 घंटे में जिस तरह की बारिश हुई है आगे एक दो दिन और ऐसा ही हो जाए तो फिलहाल किसानों की चिंता खत्म हो जाएगी
जिले में अब तक 83% यानी की 40 इंच बारिश बारिश हो चुकी है हालांकि पिछले साल की तुलना में आज दिनांक तक यह है दो प्रतिशत कम है लेकिन आने वाले दिनों में इसकी भरपाई होने की पूरी उम्मीद है 4 सितंबर तक मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.
सागर-858.1 मिमी जैसीनगर-1050.3 मिमी राहतगढ़- 1188 मिमी बीना-925.2 मिमी खुरई- 1154.7 मिमी मालथौन-910.3 मिमी बंडा-852 मिमी शाहगढ़-837.8 मिमी गढ़ाकोटा- 900.6 मिमी रहली-877.3 मिमी देवरी-1341.7 मिमी केसली- 1276.1 मिमी हुई
सागर में दिन का तापमान दो डिग्री कम होकर 29 डिग्री पर गया है.

0 टिप्पणियाँ