सागर की प्राचीन विरासत, आबचंद रॉक शेल्टर



आबचंद रॉक शेल्टर गुफाएं, मध्य प्रदेश के सागर जिले में स्थित एक प्राचीन पुरातात्विक धरोहर हैं, यहाँ हजारों साल पुराने शैल चित्र आज भी प्रारंभिक मानव जीवन की कहानी बयां करते हैं। सागर से लगभग 35 किमी दूर, घने जंगलों और गधेरी नदी के किनारे फैले इन गुफाओं में दर्जनों रॉक शेल्टर मौजूद हैं, जिनमें से एक 40 फीट तक लम्बी है। यहां बने चित्रों में शिकार, नृत्य, युद्ध जैसे दैनिक जीवन के दृश्य और बाइसन, हिरण, बाघ, सूअर, मोर जैसे विभिन्न वन्य जानवरों के चित्र मिलते हैं। साथ ही स्वस्तिक, वृषभ और पेड़ों जैसे धार्मिक प्रतीक भी दिखाई देते हैं। काला, लाल, सफेद, गेरू, हरा, पीला और गुलाबी जैसे प्राकृतिक रंगों से बनाए गए ये चित्र प्रागैतिहासिक कला का अनमोल उदाहरण हैं। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर यह स्थान आज भी शांति, इतिहास और प्रकृति का अनोखा संगम पेश करता है, यहाँ हर वर्ष मकर संक्रांति पर मेला भी आयोजित किया जाता है।

अधिक जानकारी के लिए विज़िट करें: Bundelkhand24x7

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ