Banner

Jalaun New: 370 हटाकर भाजपा की सरकार ने किया देश का एकीकरण

सूर्य कुमार शुक्ला ने कहा कि धारा 370 हटाकर भाजपा की सरकार ने किया देश का एकीकरण |

Bundelkhand News, jalaun news, bhajpa , bjp, bundelkhand24x7

Jalaun News: भाजपा सुशासन विभाग के प्रदेश संयोजक पूर्व महानिदेशक सूर्य कुमार शुक्ला ने कहा भाजपा राष्ट्रवाद को मजबूत करने वाली अकेली पार्टी सौ फीसदी भ्रष्टाचार को रोकना बहुत कठिन काम

Jalaun News: जालौन (Bundelkhand) राजनीति के क्षेत्र में भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो किसी परिवार की नहीं है। यह राष्ट्रवाद को मजबूत करने वाली अकेली पार्टी है। भाजपा की सरकार जब पूर्ण बहुमत में आई तो एतिहासिक फैसले लिए गए। भाजपा की केंद्र सरकार ने धारा 370 हटाकर देश का एकीकरण करने का एतिहासिक कदम उठाया है। यूपी में अब दंगा नहीं होते क्योंकि अब सुशासन है। यह बात भाजपा सुशासन विभाग के प्रदेश संयोजक पूर्व महानिदेशक सूर्य कुमार शुक्ला ने कही। वह यहां पर प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

यूपी में गुंडाराज समाप्त

गुरुवार को झांसी जाते वक्त भाजपा सुशासन विभाग के प्रदेश संयोजक पूर्व महानिदेशक सूर्य कुमार शुक्ला का उरई में स्वागत हुआ। यहां पर वह भाजपा नेता शंभूदयाल के आवास पर पहुंचे। यहां पर वह पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा की जिन प्रदेशों में सरकार है, वहां पर कड़े फैसले लिए जा रहे है। उन्होंने कहा कि यूपी से गुंडाराज समाप्त हुआ है। देश की सरकार ने महिलाओं को सम्मान के साथ अधिकार देने का रास्ता प्रशस्त किया है। बीजेपी के आने के बाद से प्रदेश व देश की तस्वीर बदली है। परिवार वाद से हटकर सरकार ने काम कर मिशाल पेश की है। चाइनीज कंपनियों के कारोबार को रोक कर भारत की अर्थ व्यवस्था को मजबूत किया।

आज देश की वार्षिक वृद्धि 6.2 फीसदी है। 50करोड़ लोगों के जनधन खाते खुलवाए गए। 80 करोड़ परिवारों को राशन दिया। किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है। आयुष्मान योजना के माध्यम से गरीबों को पांच लाख तक का मुफ्त इलाज किया गया। देश की तीनों सेनाओं का आधुनिकीकरण किया गया। हर घर नल योजना के माध्यम से लोगों को स्वच्छ पानी दिया है। ऑन लाइन सदस्यता देने वाली पहली पार्टी है भाजपा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि यूपी में अब कानून का राज है। अब यहां पर दंगे नहीं होते। दंगा करने वालों के घर बुल्डोजर पहुंचता है। एक अन्य सवाल के जबाव में कहा कि 100 फीसदी भ्रष्टाचार कोई समाप्त नहीं कर सकता। इस दौरान अशोक राठौर, रमाकांत शर्मा, श्रीकांत शर्मा, शंभूदयाल आदि मौजूद रहे। प्रेस कांफ्रेस के पहले उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्हें बुके देकर और माला पहनाकर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ