Banner

विशेष अभियान से गायब रहे 22 बीएलओ का रोका वेतन

विशेष अभियान से गायब रहे 22 बीएलओ का रोका वेतन

Bundelkhand news, jhansi news, salary , bundelkhand 24x7

जिला निर्वाचन अधिकारी ने विकास भवन में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की समीक्षा की। जिसमें देखा कि जनपद से 22 बीएलओ गायब रहे। जिनका कार्रवाई के तहत वेतन अगले आदेशों तक रोक दिया। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि वोटर सूची में पंजीकरण कराने पोलिंग सेंटरों पर विशेष अभियान का प्रचार करें। अधिकारी कार्य में लापरवाही न करें न करने दें अन्यथा कार्रवाई होगी।

मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन अवधि में 25 नवम्बर, 26 नवम्बर, 2 दिसम्बर तथा 3 दिसम्बर, 2023 निर्धारित हैं। इन विशेष तिथियों पर सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान चलाकर मतदाता बनने हेतु पंजीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीएलओ अपने मतदेय स्थल पर उपस्थित रहे। लापरवाही अथवा शिथिलता बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दो दिन में यह रहे 22 बीएलओ गायब

गायब बीएलओ में सीमा अहिरवार गायत्री बड़ागांव, मनीष बबीना, नरेन्द्र कुमार सींचपाल झांसी, शैकी साहू झांसी, नन्द किशोर झांसी, अंकुर तिवारी झांसी, देवराज छावनी परिषद झांसी, रुकमणी माताटीला झांसी, धर्मेन्द्र कुमार झांसी, राजेश शर्मा झांसी, आशीष सिंह झांसी, आशीष चैरसिया झांसी, रौनक यादव झांसी, अंजली ठाकुर झांसी, संतोष कुमार निरंजन झांसी, रविन्द्र कुमार चतुर्वेदी झांसी संजीव कुमार श्रीवास्तव झांसी, योगेन्द्र पाठक झांसी, मनीष खरे झांसी, सुमित कुशवाहा झांसी, पुष्पेन्द्र कुमार निरंजन सींचपाल झांसी अनुपस्थित रहे। इनका वेतन रोक दिया गया।

यह भी पढ़ें:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ